कोरिया / पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के भाजपा विधायक और सांसद से लाइव वीडियो के माध्यम से जुड़े। उन्होंने मन की बात करते हुए जनता से जुड़े रहने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने भी पीएम के लाइव वीडियो के माध्यम से जुड़कर उनकी बातों को सुना।
लाइव वीडियो द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायको और सांसदों से कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत बडी भूमिका निभाई है। हम विपक्ष में रहे तो एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम किया और जब आज देश की जनता ने सत्ता के माध्यम से सेवा का अवसर दिया है,तो उसमें जो विपक्ष में हमारी तपस्या है उसकी बहुत बड़ी भूमिका है। क्योंकि आज हम इसलिए नही जूटे हैं कि कांग्रेस ने गलतियां की,उसका हमे फायदा मिला, आज हम इसलिए पहुँचे हैं क्योंकि हम लगातार जनता से जुड़े रहे। हमारा पंचायत प्रधान से लेकर नगरपालिका अध्यक्ष विधायक और सांसद सभी जनता से जुड़े रहे।
हमारा विधायक 5 बार 7 बार जीतकर आ रहा है तो हम देखते हैं कि वह क्षेत्र के हर दुख सुख में शामिल हो रहा है, पारिवरिक नाता बना देते हैं, कार्यकर्ता के साथ वैचारिक कार्यकर्ता के साथ बहुत ही निकट संबंध होता है। मैंने कई ऐसे विधायक देखे हैं जो कभी प्रेस कांफ्रेंस नही करते लेकिन मीडिया के लोगो के साथ उनका बहुत गहरा संबंध होता है।उनके सुख दुख के साथी रहते हैं। एक सफल विधायक के लिये सरकारी कामो को नीचे तक ले जाना और जन सामान्य की समस्याओं को ऊपर तक ले जाना ये हम लोगों का दायित्व होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले यह माना जाता था भारतीय जनता पार्टी मतलब ब्राह्मण,बनिये की पार्टी,शहरी पार्टी,एक उत्तर भारतीय पार्टी लेकिन आज हम कह सकते है कि सबसे ज्यादा दलित,सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति के विधायक और सांसद अगर चुनकर आये किसी पार्टी के पास आये हैं तो वह है भारतीय जनता पार्टी,मतलब एक मिथक जो था वह टूट गया है।
सबसे बड़ा ओबीसी जनप्रतिनिधि भाजपा के पास है,सबसे ज्यादा सीनियरिटी और शिक्षित जनप्रतिनिधि भी भाजपा के पास ही हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी पूंजी है। ये हमारा काम है कि हम गरीब से गरीब और अमीर से भी अमीर से जुड़े, रोजगार तलास रहे लोगों से भी जुड़े और रोजगार देने वाले से भी जुड़े। जितना व्यापक जनसंपर्क होता है उतना लाभ होता है। उन्होंने कहा कि हम सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के हिसाब से काम करें, गलतियां ऐसे हम खुद करते हैं जिससे मीडिया को भी मसाला मिलती है, लेकिन इसमें मीडिया का दोष नही, हर किसी को बयान बाजी नही करना चाहिए इससे देश का और दल का भी नुकसान होता है। और हमारी व्यक्तिगत छवि का भी नुकसान होता है।
पीएम ने कहा कि बेकार की बयानबाजी से बचें और कभी मीडिया को दोष न दें मीडिया अपना काम करता है,जिसकी जिम्मेदारी है वो ही बोलेंगे।
झारखंड में हुए चुनाव पर भाजपा की जीत पर उन्होंने कार्यकर्त्ताओ और जनता को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विकास को चुना है और विश्वास जताया है।
हमारा काम जनसमर्थन मिल गया और हो गया बस इतना ही नही बल्कि जनता की समस्याओ का समाधान के लिए अपने पद का उपयोग होना चाहिए।
पीएम ने कहा कि आपके माध्यम से मुझे जनता की आवाज के बारे में पता चलता है,उन्होंने विधायक और सांसदों को इसी तरह मोबाइल टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी जुड़ने का सलाह दिया कहा कि इसकी आदत डालिये,संवाद से बहुत लाभ होगा। उन्होंने ट्विटर फॉलोवर बढ़ाने पर भी जोर दिया।
पीएम ने कहा कि हमने फीडबैक लेने का काम शुरू किया है आप सभी इससे जुड़े, यह कोई बहुत बड़ी चीज नही है। फीडबैक के माध्यम से समझ आता है कि कहीं कोई कमी रह गई है तो तुरंत कमी दूर हो सकती है। जीएसटी में सुधार के लिए भी उन्होने कार्यकर्ता से मिले फीडबैक को ही आधार बताया। भीम एप्प के माध्यम से भी कार्य करने की सलाह पीएम ने दी। 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाये जा रहे ग्राम सुराज अभियान में भी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने की सलाह उन्होंने दी। उन्होंने बताया कि योजना बनाकर कभी यह जानने का प्रयास नही किया जाता कि उसका लाभ नीचे तक जा रहा या नही इसके किये हमने 20000 गांव छांटे हैं इनमें 5-7 समस्याओं को मुख्य फोकस किया गया है,भारत सरकार के 1000 अफसर देश भर के 500 गांव में जाकर समस्याओं को जान रहे हैं।
वे इन 20000 गांव में जाकर उज्ज्वला, सौभाग्य योजना,इंद्रधनुष योजना बीमा योजना आदि की जानकारी ले रहे हैं की इनका कितना क्रियान्वयन हो रहा है। पीएम ने पिछले दिनों बीजापुर दौरे की सफलता का जिक्र भी किया। उन्होंने एलपीजी पंचायत कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। और कहा कि करीब 16000 गांव में एलपीजी पंचायत हो चुका है और एक दिन में लगभग 11लाख नए गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया गया है।
पीएम ने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट कांग्रेस सरकार ने दबा कर रखी थी,हमने आते ही उस पर काम किया लेकिन अब उसकी कहीं चर्चा नही हो रही, जो काम हो रहा है वह बार बार बोलना चाहिए क्योंकि लोग इसका लाभ उठाएं, राजनैतिक फायदे के लिए इसका प्रचार न करें। पीएम ने कई विधायक और सांसद द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया,उन्होंने लगभग 1 घण्टे तक लाइव वीडियो के माध्यम से अपनी बात विधायक और सांसद से साझा करते हुए कई बातों को अमल में लाने का आह्वान किया।
श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने अपने सरडी स्थित आवास में ही मोबाइल के माध्यम से पीएम से जुड़कर उनको सुना। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
