Advertisement Carousel

कल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पंचायती राज दिवस मनाया जायेगा

रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 24 अप्रैल मंगलवार को पंचायती-राज व्यवस्था की 25वीं सालगिरह पर पूरे देश में प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में पंचायती-राज दिवस के रूप में मनाया जाना है।

24 अप्रैल 1993 को 73 एवं 74वें संविधान संशोधन लागू हुआ, जिसके तहत पंचायतों एवं नगरीय-निकाय को संवैधानिक दर्जा मिला। पंचायतों एवं नगरीय-निकाय में महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग का निश्चित प्रतिनिधित्व तय किया गया। यह प्रक्रिया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी के प्रेरणा से ही संभव हो सका है। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से त्रि-स्तरीय पंचायत के कांग्रेस विचारधारा वाले जनप्रतिनिधियों एवं नगरीय-निकाय क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों को आमंत्रित कर संगोष्ठी, कार्यशाला, संवाद, सम्मेलन का आयोजन कर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज की अवधारणा के आधार पर चिंतन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा सकता है। 

समस्त जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को कहा गया है कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2018 मंगलवार को अपने जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यक्रम पश्चात अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अनिवार्य रूप से भेजें। 

error: Content is protected !!