Advertisement Carousel

बिग ब्रेक – नक्सलियो ने रेल पटरी उखड़ी, पैसेंजर ट्रेन को लाया गया वापस दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा / खबर है कि नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कामालूर भांसी के बीच 100 मीटर पटरी नक्सलियों ने उखाड़ दी है। खंभा नंबर 416 के पास पटरी उखाड़ी गई है। विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन को कमालूर भांसी के बीच रोका गया और के0के लाइन को बाधित किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि विशाखापटनम किरंदुल पैसिंजर ट्रैन बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच गई है। पैसिंजर ट्रैन ड्राइवर ने नक्सली बैनर देख पहले ही ट्रेन को रोक दिया। फिलहाल ट्रैन को वापस कमालूर स्टेशन ड्राइवर ने पहुचा दिया है।

अभी – अभी मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन को दंतेवाड़ा लय गया है। कल दंतेवाड़ा से ही पुनः विशाखापट्नम होगी पैसेंजर ट्रेन रवाना और पहली बार पैसेंजर ट्रेन को नक्सलियो ने निशाना बनाया है।

error: Content is protected !!