वसीम बारी, रामानुजगंज / जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र सामरी के अंर्तगत ग्राम लोधी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजित जोगी के निर्देसानुशार जिलाध्यक्ष सूखू यादव के आतिथ्य एवं मिटकु भगत के नेतृत्व में “खेत चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत किसान के खेत मे हल का पूजा अर्चना किया गया तथा अलग – अलग कई किसानों के सहयोग हेतु खेत मे थरहा निंदाई एवं धान रोपाई कार्य किया। दोपहर का खाना सूखू यादव और मिटकु भगत किसानों के साथ सॉग भात साथ मे खाये।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनता कांग्रेस का छाप हल जोतता किसान है अजित जोगी का निशान हल जोतता किसान है।अजीत जोगी की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनते ही धान का समर्थन मूल्य 2500/- प्रति कविंटल और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिसे लेकर लोगो मे काफी उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला महासचिव लीदु लाकड़ा,सचिव सुकुल राम, कृष्णा पन्ना, हीरालाल, कृष्णा गुप्ता, महेश, रामकुमार, पलटन राम, हीरा साय, राजकुमार पैकरा, छोटु इत्यादि काफी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे।
