Advertisement Carousel

बकरे की मौत का मामला, पुलिस ने कराया बकरे का PM और अब कार्यवाही हेतु PM रिपोर्ट का कर रही इंतजार…

कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरीडाँड़ में एक अजब – गजब मामला सामने आया है। जहां एक बकरा किसान के खेत मे चरने गया था फसल बर्बाद होते देख किसान ने बकरे को तीर धनुष से वार कर मौत की घाट उतार दिया और अब पुलिस बकरे का PM करा रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही का बकरे के मालिक को भरोसा दे रही है।

IMG_20180304_000314
दरअसल यह पुरा मामला मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत बौरीडाँड़ का है जहां आए दिन एक किसान के खेत मे बकरा चरने के लिए जाता था। कई बार किसान ने बकरे के मालिक से इस बात की शिकायत भी किया, लेकिन इसके वावजुद बकरे को खेत मे देख किसान बेहद नाराज हुआ और धनुष तीर से वार कर बकरे को मौत की घाट उतार दिया।

वही जब बकरे के मालिक को बकरे की मौत की जानकारी मिली तो आरोपी के घर पहुँच मृत बकरे का गुस्सा उतारने लगा। किसान की पत्नी के अनुसार उसके उपर जानलेवा हमला भी किया। किसान की पत्नी ने ऐसा शिकायत मनेन्द्रगढ़ थाना पहुचकर दर्ज कराई है। जहाँ पुलिस ने बकरे के मालिक को मृत बकरे के साथ थाना बुलाया था और सबसे पहले पुलिस ने पशु चिकित्सालय में बकरे का PM कराया। पुलिस मामले में अपराध कायम कर आगे की कार्यवाही के लिए बकरे के PM रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बहरहाल यह कोरिया जिले का पहला अनोखा मामला नही है इससे पहले बकरे को एक मामले में जेल में डाल दिया गया था और अब एक मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस बकरे का PM करा PM रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अब देखना यह बड़ा दिलचप्स होगा कि बकरे के PM रिपोर्ट आ जाने पर बकरे के मालिक को राहत मिलेगी या बकरे को मारने वाले किसान की गिरफतारी होगी या फिर इन दोनों के परे किसान पत्नी के ऊपर जानलेवा हमले में जांच होगी।

error: Content is protected !!