Advertisement Carousel

जगह – जगह यातायात के गुण सीखा रहे महेश, छात्र-छात्राओं को कर रहे जागरूक

कोरिया / पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल शर्मा के दिशा-निर्देश पर बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बचरा पोंड़ी के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी यातायात सैनिक महेश मिश्रा द्वारा प्रदान की गई।

इस दौरान नाबालिग छात्र-छात्राओं को वाहन ना चलाने की समझाइश दी गई और 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया भी गया। छात्रों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने के लिए संकल्पित किया गया।

साथ ही पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वाले मेधावी छात्रों को यातायात विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्री मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग, रेलवे क्रॉसिंग, गुड सेमेरिटन लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने के सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं वह उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

उक्त जागरूकता अभियान के दौरान यातायात सैनिक महेश मिश्रा के साथ संस्था के प्राचार्य डॉ डी के उपाध्याय, जगत नारायण साहू, जीवन दास चंदेल, विद्यासागर सिंह, श्रीमती ध्रुव कुमारी, अनीता पटेल, नवधा सिंह, नीतू सिंह, पूजा नाहक सहित अन्य विद्यालयीन स्टाफ व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!