Advertisement Carousel

राष्ट्रपति महोदय यदि नक्सल प्रभावित परिवार तथा झीरम के शहीद परिवारजनों से मिलते तो संतोष होता – कांग्रेस

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने अनुरोधपूर्वक कहा है कि भारत के राष्ट्रपति महोदय अपने बस्तर दौरा कार्यक्रम में से थोड़ा वक्त निकालकर यदि वे नक्सल प्रभावित परिवारों से तथा झीरम घाटी कांड 2013 के शहीदों के परिजनों से भी मिलने का समय निकाल कर उनसे मिल लेते तो पीड़ित परिवारजनों के मन में शांति मिलती।

बस्तर प्रवास में राष्ट्रपति महोदय दंतेवाड़ा गये है जहां के आदिवासी कन्या आश्रम में लोगों से मिले, कड़कनाथ मुर्गे के फार्म को देखने गये, चित्रकोट के जलप्रपात देखेंगे, इस पर कांग्रेस ने अनुरोधपूर्वक कहा कि यदि वे कुछ समय निकाल कर नक्सल प्रभावित परिवारजन तथा झीरम घाटी कांड के दुखी परिवारजनों से भी मिलते तो उनके दुख में थोड़ा उन्हें संतोष मिलता। 

राज्य की भाजपा सरकार ने झीरम कांड जैसी नृशंस सामूहिक हत्याकांड पर विधानसभा में इस घटना पर सुरक्षा व्यवस्था में सरकार की चूक बता कर शांत हो गयी और घटना की सीबीआई जांच कराने के सवाल पर मौन हो गयी। क्या ये झीरम के शहीदों के परिजनों के प्रति न्याय है?

error: Content is protected !!