** प्रदेश कांग्रेस, चुनाव अभियान समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर / आज कांग्रेस भवन रायपुर में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक एवं लंबी चर्चा हुयी।
इस बैठक में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस विधायक दल के नेता रविंद्र चौबे, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षद्वय डॉ. शिवकुमार डहरिया और रामदयाल उइके, पूर्व मंत्री मो. अकबर, वरिष्ठ पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, पूर्व विधायक गुरू रूद्र कुमार, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमरजीत भगत, विधायक गुरूमुख सिंह होरा, विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक अरूण वोरा, विधायक जयसिंह अग्रवाल, समन्वय समिति के सदस्य गंगा पोटाई, पूर्व विधायक प्रेमसाय सिंह, संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक धनेश पाटिला, पूर्व विधायक के.के गुप्ता, पूर्व सांसद पी.आर. खुंटे, पुष्पा देवी सिंह पूर्व महापौर एवं संचार विभाग के सदस्य किरणमयी नायक, सहित चुनाव अभियान समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक प्रारंभ होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रायपुर के पूर्व सांसद सर्वोदयी नेता केयूर भूषण और प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री रामचंद्र सिंह देव के निधन पर शोक का प्रस्ताव रखा और सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। 2 मिनिट बाद फिर बैठक की कार्यवाही आंरभ हुयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य सामाजिक संगठनों, किसानों और गरीबों की बस्ती में जाकर जनसंवाद करेंगे. पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठों के साथियों के साथ अलग से चर्चा करेंगे और उनमें चुनाव में जीत के लिए जोश भरेंगे।
सदस्यों से कहा गया है कि वे जिस क्षेत्र में जाएं तो वहां के मुख्य मार्ग पर पदयात्रा भी करें। 15 अगस्त तक सभी सदस्यों की रिपोर्ट पेश होने के बाद चुनाव अभियान समिति की आगे की रणनीति तय होगी। 31 जुलाई को राजधानी रायपुर में चुनाव अभियान समिति का पहला संवाद कार्यक्रम होगा, जिसके तहत लोगो से चर्चा कि जायेगी।
