Advertisement Carousel

पुलिया निर्माण कार्य की स्वकृति मिलने से वार्डवासियों में हर्ष, महापौर ने किया भूमिपूजन

कोरिया चिरिमिरी / जिले नगरीय क्षेत्र चिरिमिरी के वार्ड क्रमांक 03 में वार्डवासियों की मांग व वार्ड पार्षद के अथक प्रयास से लगभग 4 लाख के लागत का पुलिया निर्माण कार्य की स्वकृति होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वार्डवासियों को सबसे ज्यादा खुशी उस वक्त हुई जब महापौर वार्ड में भूमिपूजन के लिए पहुंचे तब वार्डवासियों के खुशी का ठिकाना न रहा।

कल वार्ड क्रमांक 03 के लेबर ब्लॉक में सुरेश के घर के पास पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर के करकमलों से सम्पन्न हुआ इस पुलिया के बनने से वार्डवासियों के आवागमन में काफी मददगार साबित होगा वार्ड में पुलिया निर्माण होने से वार्डवासियों में हर्षोल्लास देखने को मिला।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य रज्जाक खान, नीलांचल रावल, सुरेश, सुरेश चौधरी, महेंद्र द्विवेदी व वार्डवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!