Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ विधानसभा लोकलेखा समिति के सदस्य बने मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय..

00 प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का हृदय से किया आभार प्रकट..

कोरिया चिरमिरी / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा सत्र के दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोकलेखा समिति का सदस्य नियुक्त किया। उनकी इस नियुक्ति से पूरे मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक हर्ष का माहौल है।

वही विधायक डॉ. विनय ने कहा लोक लेखा समिति भारतीय संसद व विधानसभा की सबसे बड़ी व महत्वपूर्ण समिति है, जिसमें उन्हें सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने इस समिति में अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पूर्ण रूपेण निर्वाहन करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय संसद के भी बनने से पहले 1921 में सेन्ट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली में लोक लेखा समितियां हुआ करती थी। इसका मुख्य काम सरकारी ख़र्चों के खातों की जांच करना है इसका आधार हमेशा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ही होती है।

error: Content is protected !!