Advertisement Carousel

बजट में अपने वादों और इरादों को नहीं दिखा सकी भूपेश सरकार

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट प्रस्तुत किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव लोकसभा के सांसद *संतोष पाण्डेय* ने कहा कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किये थे और जिन इरादों को लेकर जनता के बीच अपनी बात राखी थी वह बजट में कहीं नजर नहीं आया.

यह बजट बहुत ही निराश करने वाला है जिसमें महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई भी पहल नजर नहीं दिखी. वहीं शराबबंदी की कोई बात उन्होंने नहीं की. चुनाव से पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्ण शराबबंदी की बात कही थी लेकिन बजट के दौरान उन्होंने इस पर कोई भी चर्चा नहीं की. वहीं बेरोजगार युवाओं को ढाई हजार रूपए प्रति माह भत्ता देने के वादे पर भी उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखी. प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए भी कोई बड़ी घोषणा नहीं की जिससे व्यापारी वर्ग में भी नाराजगी है.

युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार की कोई नियत बजट में नहीं दिखी जिससे युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने इस बजट में बजट की राशि बढ़ाई लेकिन सुविधाएँ नहीं बढ़ाई. किसानों के कर्ज माफ़ी की उन्होंने बात की लेकिन अभी तक कई ऐसे किसान है जिनका कर्ज अभी तक माफ़ नहीं हुआ है और जिनके धान नहीं ख़रीदे गए. कुल मिलकर यह बजट प्रदेश के विकास और जनता की आकांक्षाओं को निराश करने वाला है.

error: Content is protected !!