राजनांदगांव / भाजयुमो जिला महामंत्री आलोक श्रोती ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क द्वारा विधान-सभा चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के दस लाख युवा बेरोजगारों को न्यूनतम प्रतिमाह 2500 रुपये मासिक भत्ते का वादा किया था।
किन्तु चुनाव जितने के बाद इस दुसरे बजट में भी बेरोजगारी भत्ते को लेकर किसी भी तरह का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। जिससे स्पष्ट रूप से चुनाव पूर्व किये गए वादे और वर्तमान बजट में बेरोजगार युवाओ की अनदेखी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा युवा बेरोजगारों को ठेंगा दिखाना प्रतीत हो रहा है।
