Advertisement Carousel

समग्र विकास की सोच वाला बजट – रूपेश दुबे

राजनांदगांव / जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि छ.ग. सरकार द्वारा पेश किया गया बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की समग्र विकास की सोच वाला बजट है।

मुख्यमंत्री जी ने न्याय योजना लागू कर, 407 नये ग्राम पंचायत निर्माण, लोक कलाकारों को बढ़ावा देने, नरवा योजना से सिंचाई का रकबा बढ़ाने किसानों को नि:शुल्क कनेक्शन की योजना विकासशील सोच का परिणाम है। साथ भगवान राम और माता जानकी के वनवास के दौरान वन गमन पथ को चिन्हांकित कर 9 स्थानों पर पर्यटन केन्द्र बनाने का जो प्रावधान बजट मे किया है वह भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों की सोच पर तगड़ा प्रहार है जिन्होंने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्ट्राचार और सत्ता सुख़ प्राप्त किया उन्होंने वन गमन पथ को पहचान की सोंच भी नहीं सके थे। कुल मिलाकर यह बजट विकास का खोले द्वार – भाजपा पर करें प्रहार वाला बजट है।

error: Content is protected !!