00 सुनियोजित कार्य करने से गावं-गावं में दिखाई देता है विकास: मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह
कोरिया / मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार गावं, गरीब और किसानों के विकास के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गरीबों के जीवन में खुशहाली आयी है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक-एक गावं में 50-60 पक्के मकान बनने से गावों की तस्वीर बदली है और अब गावं-गावं में विकास दिखाई देता है। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह आज कोरिया जिले के विकासखण्ड मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के हाई स्कूल मैदान में आयोजित श्रम शक्ति सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही साढे 73 करोड़ रूपये की लागत के 18 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत 291 हितग्राहियों को 96 लाख 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गयी।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने सम्मेलन में उपस्थित ग्रामीणों से मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत उपलब्ध कराये जा रहे चावल के बारे में पूछताछ की। इस पर 90 प्रतिषत ग्रामीणों ने हाथ उठाकर चावल मिलने की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को एक रूपये किलों में चावल देने से उनके बच्चों को भूखे पेट सोना नही पड़ता है और उन्हें संतुष्टि मिलती है। उन्होनें कहा कि गरीब के परिवार के किसी भी सदस्य का इिलाज के अभाव में मृत्यु न होने पाये इसके मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब सभी परिवारों को 50 हजार रूपये तक की ईलाज सुविधा स्मार्ट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैै। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। इसके तहत गरीब परिवारों के किसी व्यक्ति के किडनी एवं लीवर ट्रांसप्लांट करने और घुटना बदले के लिए 5 लाख रूपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति के ऐसे लोग जिन्हें अब तक 200 रूपये में गैस सिलेण्डर प्राप्त नही हो पाया हैै, उन्हें चिन्तित होने की आवष्यकता नही है। उन्हें भी 200 रूपये में गैस चूल्हा और सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होनें बताया कि कोरिया जिले में 40 हजार लोगो को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना उपलब्ध करायी गई है। प्रदेश के अनुसूचति जाति एवं जनजाति के लोगो को विघुत पंप निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसी तरह सौर सुजला योजना के तहत 10 हजार रूपये में 5 हास पावर तक के सिंचाई पंप और सौर संयंत्र उपलब्ध कराया जाता है। उन्होनें कहा कि डीएमएफ से गावं में संसाधन उपलब्ध कराने के कार्य किये जा रहे है और हर वर्ष कोरिया जिले में 70 से 80 करोड़ रूपये के कार्य डीएमएफ से कराये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों और महिलाओं के हित में अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड, गैस कनेक्शन और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने स्थानीय विधायक श्रीश्याम बिहारी जायसवाल की मांग के संबंध में कहा कि मनेन्द्रगढ़ में एक दो माह में आई.सी.यू प्रांरभ करा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि जब मै विकास यात्रा में आउंगा तो उस समय 100 बिस्तर कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करूंगा।
सांसद डाॅ. बंशीलाल महतो ने कहा कि श्रमवीरों का सम्मान करने का दिन है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आुश्मान भारत योजना, सौर सुजला योजना आदि अनेक जनहित की योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ लोगो को मिल रहा है।
मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह के दिल में श्रमिकों के प्रति विशेष सम्मान है। उन्होनें कहा कि 114 करोड़ रूपये की रेल परियोजना स्वीकृत होने से मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी के लोगो को इसका लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 73 करोड़ 52 लाख 93 हजार रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।
इस अवसर प्रदेश के नगरीय प्रषासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत की विधायक श्रीमती चम्पादेवी पावले, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
