रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इन क्षेत्रों के 147 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अब चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
बता दे कि इसके लिए स्टॉफ नर्स और आया के 588 पदों पर जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आया और स्टॉफ नर्स के 294-294 पद स्वीकृत किया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि गरियाबंद विकासखंड मैनपुर के धवलपुर, विकासखंड छुरा के मड़ेली, विकासखंड देवभोग के दिवानगुड़ा, धमतरी विकासखंड नगरी सिहावा के कुकरेल, सिंघरा, दुगली, सिहावा-2, राजनांदगांव विकासखंड मानपुर के भर्रीटोला, बालोद विकासखंड डौंडी के सुरडोंगर, बिलासपुर विकासखंड गौरेला के खोड्री, विकासखंड मरवाही के भर्रीडांड, सेमरदर्री, विकासखंड पेण्ड्रा के नवागांव(पेण्डाª), अमालीखुर्द, कोरबा विकासखंड कोरबा के कोरबा, तिलकेजा, कोरमोमा, श्यांग, विकासखंड कटघोरा के चाकाबोड़, माचाडोली बांगो, विकासखंड पोडीउपरोड़ा के पसान, महोरा, लालपुर, विकासखंड पाली के कोरबी, विकासखंड करतला के केराकछार, खरवानी, रायगढ़ विकासखंड खरसिया के बर्रा, बिजंकोट, तुरेकेला, विकासखंड तमनार के लिबरा-6, विकासखंड घरघोडा के बहिरकेला, विकासखंड धर्मजयगढ़ बायसी, खम्हार, जगदलपुर विकासखंड जगदलपुर के तितिरगांव, तिरिया, कुम्हरावंड़, विकासखंड तोकापाल के सिंगनपुर, टांहकापाल, छापर भानपुरी, विकासखंड बस्तर के तीरथा, कोलचूर, विकासखंड बकावंड के मंगनार, कचनार, विकासखंड लोहाणीगुंडा के हितामेटा, बेलर, मारडूम, विकासखंड बस्तानार बडेकिलेपाल के कापानार, विकासखंड दरभा के इडजेपाल, कोलेंग, नेगानार, कोण्डागांव विकासखंड कोण्डागांव के कोण्डागांव, चीपावण्ड, कनेरा, बम्हनी, विकासखंड बडे़राजपुर के सलाना, बीजापुर विकासखंड बीजापुर के कोसलनार, विकासखंड भोपालपट्टनम के सेण्ड्रा, कांकेर विकासखंड नरहरपुर (सरोना) के सारवंडी, देवरी, विकासखंड चारामा के हाराडूला, लखनपुरी, कुरूटोला, विकासखंड भानुप्रतापपुर के पुर्री, विकासखंड दुर्गकोंदल के लोहत्तर, विकासखंड कोयलीबेड़ा के परतापुर, पी.व्ही.-63, गोडाहुर, दंतेवाड़ा विकासखंड दंतेवाड़ा के बडे बचेली, विकासखंड गीदम के बडेतुमनार, फरसपाल, विकासखंड कटेकल्याण के भूसारास, विकासखंड कुआकोण्डा के पोटाली, सुकमा विकासखंड सुकमा के बुडदी, विकासखंड छिनदगढ़ के गोरली, विकासखंड कोन्टा के किस्टरारम, जगरगुण्डा, गोगुण्ड़ा, गोलापल्ली, चितंलनार, चिन्तागुफा, नारायणपुर विकासखंड ओरछा (अबूझमाड) के कुतुल, हांदावाड़ा, कोहकामेटा, गारपा, सरगुजा विकासखंड अंबिकापुर (भॅफोली) के नवानगर, फुंदुरडीहरी, विकासखंड बतोली के बटईकेला, विकासखंड धौरपुर (लुण्ड्रा) के लुण्ड्रा, पटोरा, उदारी, विकासखंड सीतापुर के ढोढागांव, प्रतापगढ़, बलरामपुर विकासखंड बलरामपुर के भरतपुर, महराजगंज, विकासखंड रामानुजगंज (रामचंद्रपुर) के जामवंतपुर (आरागही), उमापुर, विकासखंड राजपुर के आरा, विकासखंड वाड्रॅफनगर के चलगली, बलंगी, विकासखंड कुसमी के भुलसीकला, मनोहरपुर, सूरजपुर विकासखंड सूरजपुर के कमलपुर, केतका, कल्याणपुर, भाड़ी, करंजी, विकासखंड ओढ़गी के लान्जित, घरसेड़ी, खोड, विकासखंड रामानुजनगर के परशुरामपुर, विकासखंड प्रेमनगर के चंदरपुर, तारा, महगंई, विकासखंड भैय्याथान के सलका-अधीना, गोरपानी, सोनपुर, भैयाथान, विकासखंड प्रतापपुर के रेवटी, करसी, सिलोटा, पम्पापुर, कोरिया विकासखंड बैकुण्ठपुर के पटना-6, नगर, विकासखंड सोनहत के बोडार, भैंसवार, विकासखंड भरतपुर के भरतपुर, कुआरपुर, बहराराशि, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के बलेबहरा, खोंगापानी, बंजी, लेदरी, विकासखंड खडगवां के खड़गवां-6, बडेसाल्ही, बचरांपोड़ी, बजांरीडांड, रतनपुर, जशपुर विकासखंड जशपुरनगर के घोलेंग, सिंघरा, कोल्हेनझरिया, विकासखंड बगीचा (सन्ना) के सुलेशा, झिक्की, विकासखंड पत्थलगांव के कुकरगांव, किलकिला, बागबहार-4, शेखपुर है। इस मद में 18 करोड़ 13 लाख 90 हजार रू. राशि प्रावधानित किया गया है।
