Advertisement Carousel

रमन सरकार की बेरूखी से छत्तीसगढ़ में न खेल बच रहे हैं न खेल का मैदान – कांग्रेस

** गोल्फ कोर्स के लिये 872 करोड़, क्रिकेट स्टेडियम के लिये 3 करोड़ नहीं सरकार की प्राथमिकता

रायपुर / रमन सरकार की बेरूखी और बदनियती के चलते छत्तीसगढ़ में न खेल सुरक्षित है और न ही खेल का मैदान।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रदेश में करोड़ की लागत से बनाए गए परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम की दुर्दशा और काईकिंग केनाइंग खेल को छत्तीसगढ़ से भोपाल शिफ्ट करने के मामले को लेकर रमन सरकार पर खेलों की दुर्दशा का आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य बने लगभग 18 वर्ष होने को है, इन 18 वर्षों में एक भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रदेश में नहीं खेली गई और न ही सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी तैयार किया गया जो बेहद शर्मनाक है। वहीं दूसरी ओर 138 एकड़ में 160 करोड़ रु. की नगद लागत तथा जमीन की कीमत मिलाकर 872 करोड़ का गोल्फ कोर्स बनाया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के मुंह पर करारा तमाचा है। इतने खर्चीले गोल्फ कोर्स की परिकल्पना और उसका निर्माण राज्य की बेलगाम नौकरशाही और भाजपा सरकार के सामंती चरित्र का परिचायक है तथा फिजूल खर्ची है।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में करोड़ों की बिजली बिल बकाया के चलते बिजली काट दी गई है जिससे मैदान के रख-रखाव में संकट उत्पन्न हो गया और करोड़ों की लागत से बना हरा-भरा मैदान तपती गर्मी के चलते हैं बर्बाद हो रहा है सरकार अपनी झूठी वाहवाही को लेकर खेल मैदान उपयोग करती रही है। खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े की निष्क्रियता का परिणाम है कि काईकिंग केनाइंग खेल राज्य के खिलाड़ियों से वंचित किया जा रहा है। राज्य में खेलों की दुर्दशा के सभी प्रश्नों का जवाब मुख्यमंत्री और खेलमंत्री को देना होगा?

error: Content is protected !!