Advertisement Carousel

शेर खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार

कांकेर / खबर है कि बाघ का शिकार कर खाल निकालने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपियों के पास से बाघ का खाल भी बरामद किया गया है. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को वन विभाग को सूचना मिली की एक बाघ के खाल का सौदा बीजापुर में किया जा रहा है. वन विभाग की स्पेशल टीम एण्टी पोचिंग युनिट और डॉग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व ने मामले को गंभीरता लेते हुए बीजापुर के एक व्यक्ति से फोन में संपर्क किया और सौदा करने का प्रयास किया. उस व्यक्ति ने कहा मैं पैसा झराने वाले बाबा को ढूंढ रहा हूँ. हम लोगों ने अपने ही एक कर्मचारी को तांत्रिक बाबा बनाकर उनके पास भेजा.

घटना स्थल पर बाघ का खाल लिए हुए व्यक्तियों द्वारा पूजन सामग्री का व्यवस्था किया गया था. ठीक उसी समय एण्टी पोचिंग युनिट एवं डॉग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व की टीम ने दबिश देकर तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया. आरोपी कांकेर के किशनपुर में पूजा कर रहे थे. इनके पास से एक नग बाघ का खाल जब्त किया गया है. इनके पास से 4 बाइक और 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. फिलहाल मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

error: Content is protected !!