Advertisement Carousel

राम मंदिर और जेल तालाब में जा रहा गन्दा पानी, शिवहरे ने की शिकायत, कहा – जल्द आंदोलन

कोरिया / पूर्व नपा अध्यक्ष बैकुण्ठपुर ने कलेक्टर कोरिया व नपा अधिकारियों से पत्र प्रेसित कर मांग किया है कि राम मंदिर तालाब और जेल तालाबों में नाली व सेप्टिक टैंक का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा हैं लोग इस तालाब में जाकर पूजा अर्चना नही कर सक रहे है। समय रहते अगर इस परेशानी से निजात नही मिलती है तो हम धरना प्रदर्शन, नगरपालिका कार्यालय घेराव की नीति अपनाएंगे।

बैकुठपुर नगरपालिका अंतर्गत राम मंदिर तालाब वर्षो से स्थानीय नागरिकों की आस्था का केन्द्र रहा है, इस तालाब में लोग अपने घरों के पूजा पाठ के सामग्री विसर्जित करते है और साथ ही पिछले कई वर्षों से छठ पर्व पर यहां बहुत ही भक्तिभाव से छठी महिलाए पूजा अर्थना करती है जिसमें कि बड़ी संख्या में भक्तगण भी शामिल होते है। ठीक इसके बगल में स्थित जेल तालाब में भी लोग पूजन व नियंत्रण के लिए जाते है।

इसके वावजूद उक्त दोनों तालाबों में शहर के कई मोहल्लों से नाली व सेप्टिक टैंक का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है जिससे कि आने वाले कुछ महीनों के बाद जो छठ पर्व पर महिलाए उस तालाब में पूजा अर्चना के लिए जाएगी तो उन्हें काफी तकलीफ होगी और यह उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ होगा। यह गंभीर स्थिति सिर्फ नगरपालिका के उदासीन रवैये के कारण हो रहा है।

पूर्व नपा अध्यक्ष ने नपा अधिकारियों से मांग किया है कि तत्काल ऐसी व्यवस्था बनाई जाये कि उक्त दोनों ही तालाबों में नाली व सेप्टिक टैंक का गंदा पानी प्रवाहित न हो और लोग तालाब में जाकर पूजा अर्चना कर सके।

इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर यदि नगरपालिका द्वारा इस विषय पर ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो धरना प्रदर्शन, नगरपालिका कार्यालय घेराव की नीति अपनाना पड़ेगा।

error: Content is protected !!