महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के बी के बाहरा के पास दिन दहाडे घडी व्यवसायी के सेल्समेन से अपने आपको पुलिस बताकर 5 अज्ञात लोगों ने 9 लाख रुपये की लूट की है।
पूरे जिले में मामले की जानकारी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई है…. प्रार्थी जंहा पुलिस को आप बीती बता कर इंसाफ की फरियाद कर रहा है तो वही पुलिस ऐसी घटना की जानकारी मिलने की बात स्वीकार करते हुवे मामले को संदिग्ध मानकर जांच मे जुटी है। खल्लारी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर 392,34 का मामला दर्ज कर लिया है।
मेसर्स विजय टाईम्स एम जी रोड रायपुर के सेल्समैन पिछले दस दिनो से मारुति वैन क्रमांक CG 04 HA 8762 पर घडी लेकर ,गरियाबंद ,राजिम , महासमुंद ,पिथौरा, बागबाहरा, उडीसा के लिए निकले थे…बागबाहरा से महासमुंद की ओर जा रहे थे की एन एच 353 पर बी के बाहरा के पास एक बोलेरो वाहन मे सवार पांच लोग ,जो अपने मुंह पर रुमाल बाधे हुवे थे , इनकी वैन को रोके और अपने आप को पुलिस बताते हुवे इनसे कहा कि गांजा कहा छुपाया है…उसके बाद इन्हे अपने वाहन पर बैठाकर आगे कोसरंगी के जगल मे ले गये और इनको रस्सी से पेड मे बांध दिया। फिर इनके द्वारा घडी के पैसे वसूलकर रखे बैग को छीनकर लेकर फरार हो गये…बैग मे लगभग 9 लाख रुपये थे,जिसकी सूचना इन लोगो ने खल्लारी पुलिस को दी… इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारी घटना होना स्वीकार करते हुवे मामले को संदिग्ध बताते हुवे जांच करने की बात कह रहे है ।
गौरतलब है कि महासमुंद जिले मे इन दिनो लूट ,चोरी की वारदात लगातार बढती जा रही है। खल्लारी पुलिस ने
