Advertisement Carousel

सट्टे पर पूर्ण विराम पर रोक लगाने लगाई गुहार, राकेश रोशन ने की शिकायत

शक्ति / नगर में गंभीर बीमारी के रूप में तेजी से बढ़ रहे सट्टे पर पूर्ण विराम जरूरी राकेश रोशन महंत पेशे से अधिवक्ता एवं कांग्रेस पार्टी के सच्चे सेवक ने शासन प्रशासन से सट्टे पर पूर्ण विराम पर रोक लगाने गुहार लगाई है।

उन्होंने newspage13.com को एक भेट वार्ता में बताया की शहर को बदनाम करने वाले लोकतंत्र और चुनाव को अपने अवैध कालाधन से प्रभावित करने वाले सटोरियों के खिलाफ इससे भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यह बात समझ लेना चाहिए कि ऐसे समाज विरोधी अपराधिक सटोरियों के ऊपर किसी भी नेता का संरक्षण नहीं होता वे केवल अपने अवैध काम चलाने के लिए किसी नेता से मधुर संबंध का हवाला देते हैं तो उनके बहकावे में ना आए अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप और जनहित में मजबूती से कार्रवाई करें क्योंकि कोई भी सरकार नेता ऐसे अपराधियों को अपने अपराधिक गतिविधियां चलाने के लिए लाइसेंस नहीं दे सकता प्रशासन को छापा कार्रवाई की डिटेल सार्वजनिक कराना चाहिए पत्रकार बंधुओं को डिटेल उपलब्ध कराया जाना चाहिए सटोरियों के नाम उजागर किया जाना चाहिए।

उनके अवैध संपतिया गरीबों से लूटी गई संपत्तियां काला धन बेनामी संपत्तियां आदिवासियों के नाम पर ली गई बेनामी कीमती आदिवासी जमीने सभी की जांच होना चाहिए और राज सात होना चाहिए 99 घरों के जलते चूल्हे में पानी डालने वाले और और 100 में 99 घरों को बर्बाद करने वाले झूठे मक्कार समाजसेवियों अपराधियों सटोरियों की बहिष्कार होना चाहिए ऐसे लोगों को सामाजिक मंचों सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रखा जाना चाहिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी ऐसे लोगों के हिस्ट्री खंगाल लेना चाहिए नगर सहित आसपास के सामाजिक संगठनों सांस्कृतिक संगठनों खेल संगठनों राजनीतिक संगठनों पूजा समितियों धार्मिक आयोजन समितियों और विभिन्न आयोजन समितियों से भी मेरा निवेदन है ऐसे झूठे सटोरिया समाजसेवियों के पैसे अपने किसी भी आयोजन में न लगाएं यह हमारी समाज को लूट कर हमारे ही पैसे को लूट कर हमारे लोगों को बर्बाद कर उसमें से किंचित मात्र धन खर्च कर अपनी वास्तविकता छुपाना चाहता है समाजसेवी होने का ढकोसला करता है लेकिन आप सबको मालूम है अनैतिक रूप से कमाए गए धन को किसी भी धार्मिक सामाजिक कार्यों में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वह फलीभूत नहीं होता है और ऐसे अपराधियों की धन को पवित्र आयोजनों में लगाने वाले भी पाप के भागी होते हैं और ऐसे अपराधियों को केवल संरक्षण प्रदान करना होता है उनकी वास्तविकता को छुपाने में मदद करना होता है इसलिए आप सब नगर वासियों से आसपास के सभी ग्रामीणों से निवेदन है ऐसे सटोरिया समाजसेवियों और उनसे जुड़े हुए दलालों को अपने आयोजन अतिथि ना बनावे और ऐसे सटोरियों से दान एवं चंदा ना लेवे नहीं उनके अनैतिक धन का उपयोग अपने अच्छे कार्यों में करें नहीं तो आने वाला समय में यही अपराधिक सटोरिया ही आपके बच्चों का आदर्श बन जाएगा और इन केन प्रकारेण शॉर्टकट रास्ता अख्तियार कर अमीर बनने के लिए इन्हीं सटोरियों के रास्ते पर चल निकलेगा तब आप लोग बहुत पछताएंगे गलत को गलत और सही को सही कहना होगा नेक रास्ते पर चलना होगा इसलिए सच्चाई के साथ चलें सटोरियों का बहिष्कार करें सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में प्रशासन का साथ दें।

….जनहित में प्रसारित…. सटोरियों से भावपूर्ण अपील — आप सटोरिए हमारे देश के अपने ही लोग हैं लेकिन हजारों घरों को बर्बाद कर उनके आह लेकर करोड़ो अरबो रूपया अवैध धन इकट्ठा कर लिया है। झूठे समाजसेवी होने का गर्व भी हासिल कर लिए हैं दिखावा के लिए धंधा पानी भी शुरू कर दिए हैं लेकिन वास्तविकता सभी जानते हैं बताने की जरूरत नहीं है फिर भी अपने परिवार कुल वंश जाति समाज की मर्यादा अपने आने वाले पीढ़ी की भविष्य एवं सम्मान एवं नगर के सम्मान शांति एवं बदनामी को ध्यान में रखकर कम से कम अब अपने अनैतिक सट्टा का कार्य बंद कर दे और समाज के मुख्यधारा में आ जाए इन्हीं विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ कि आप सटोरिया जल्द सुधर जाएंगे। मेरा मकसद आप सटोरियों को अपमानित करना और क्षति पहुंचाना नहीं है बल्कि आप एवं आपके परिवार तथा आपके आने वाले पीढ़ी एवं समाज भी की भलाई एवं सम्मान की चिंता करना है।

error: Content is protected !!