Advertisement Carousel

सरकार की नई घोषणा – अब सभी गरीब परिवारों को मिलेगा नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन

नई दिल्ली / मोदी सरकार ने 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुुरू कर दी है और एक नई घोषणा की है। अब सरकार उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है।

आपको बता दे कि एलपीजी कनेक्शन की सुविधा 2011 से दी जा रही थी लेकिन उसका क्राइटेरिया सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के आधार पर था। इसके कुछ सालों के बाद ही इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को इसमें शामिल कर लिया गया था। लेकिन अब पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति से विचार विमर्श करने के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का विस्तार करने का फैसला लिया गया है।

अब पेट्रोलियम मिनिस्‍ट्री ने अपनी वेबसाइट में ये बात साफ तौर पर लिखी है कि भारत सरकार हर योग्य बीपीएल परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम गैस कनेक्‍शन खरीदने के लिए होती है। इसके साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर भराने में आने वाले खर्च को अदा करने के लिए किस्‍त की सुविधा भी दी जाती है।

error: Content is protected !!