Advertisement Carousel

CM साहब – क्या ये फिजूलखर्ची नही ? कांग्रेस सरकार के 1 महीने पूरे होने पर जारी विज्ञापन में भाजपा नेता ने की आपत्ति, कहा – चिट्ठी लिखने में लाखो खर्च किया 

कोरिया / जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अपने द्वारा किये गए विकास कार्यो को जनता के बीच बताया जाता था तो वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ही आपत्ति करते थे वे सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाते थे। वे खुद कहते फिरते थे कि जब काम किये हैं तो बताने की क्या आवश्यकता पड़ गई। लेकिन आज जब वे खुद कुर्सी पर हैं और अपने 1 महीने पूरे होने पर सभी अखबारों में संवाद के जरिये विज्ञापन प्रकाशित कराया गया है। इस विज्ञापन को सीएम की चिट्ठी नाम दिया गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता शैलेष शिवहरे ने कहा है कि सरकार के कथनी और करनी में फर्क स्पस्ट देखा जा रहा है।

जिस बात के लिए आप पानी पी – पी कर भाजपा सरकार को खुद कोसा करते थे, आज वही काम आप कर रहे हैं। श्री शिवहरे का कहना है कि सरकार ने अगर 1 महीने के भीतर काम किया है तो वह जनता को बताने की क्या आवश्यकता आ पड़ी और मात्र चिट्ठी लिखने के लिए आज विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमे जनता के लाखों रुपये बर्बाद किये गए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार अपने शुरुआती दौर में ही ऐसे निर्णय लेने लगी है जो कि नीतिगत नही है। कांग्रेस के नेता ही इस तरह के विज्ञापन और आयोजन को फिजूलखर्ची बतलाते थे। लेकिन वे जनता को अब बतलायें की यह विज्ञापन फिजूलखर्ची है या नही?

आप सत्ता में आते ही अपने वायदों से मुकरने लगे हैं कितने किसानों का आपने कर्ज माफ किया। आज भी पुराने कीमत पर जगह – जगह धान खरीदी की शिकायतें आ रही हैं। समितियों द्वारा ज्यादा धान भी लिया जा रहा है। धान का समर्थन मूल्य 2500 नही किया गया।

शराब बंदी का वायदा किया गया था लेकिन अब तक निर्णय क्यो नही लिया। आपने सत्ता में आते ही विकास कार्यों पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगो को धोखे में रखकर सत्ता हासिल की है चुनावी जुमला के तहत सत्ता तो हासिल कर लिया गया है लेकिन घोषणा पूरी नही किया जा रहा है।

अभी लोकसभा चुनाव करीब है इसलिए फिजूलखर्ची कर सीएम साहब को जनता के सामने चिट्ठी लिख झूठ दिखाया – बताया जा रहा हैं।

error: Content is protected !!