Advertisement Carousel

ACB ने अंत्यावसायी क्षेत्राधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बता दें कि ग्राम केसदा निवासी कामू बैगा की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कवर्धा के क्षेत्राधिकारी दीपक नामदेव को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। इस कार्रवाई के बाद जहां रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है। वहीं कलेक्टर की नाक के नीचे इस तरह खुलेआम रिश्वतखोरी का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

लगभग 1 वर्ष पूर्व गांव में ही जनरल स्टोर खोलने के नाम पर विभाग से लोन के लिए कामू बैगा ने आवेदन लगाया था। इसमें से 2 लाख रूपए स्वीकृत हुए। इसमें से 1 लाख रूपए मिलते ही क्षेत्राधिकारी दीपक नामदेव उसे उच्चाधिकारी को देने के नाम पर 50 हजार की मांग करने लगा। उसने इतने नहीं दे पाने में अपनी अक्षमता जाहिर की, लेकिन दीपक ने लगातार दबाव बनाते हुए 20 हजार रूपए देने कहा।

क्षेत्राधिकारी दीपक नामदेव द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने पर पीड़ित कामू बैगा परेशान होकर एसीबी रायपुर को शिकायत की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से 12 सदस्यीय टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अंत्यवसायी कार्यालय में दबिश देकर नामदेव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!