Advertisement Carousel

मानपुर में 70 लाख की अवैध शराब जब्त, 800 पेटी बरामद


मानपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से लगभग 800 पेटी शराब बरामद की है।


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शराब की यह खेप मध्य प्रदेश के मुलताई क्षेत्र से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना और सतर्कता के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। बरामद शराब, वाहन और संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!