Tuesday, March 18, 2025
बड़ी खबर चैत्र नवरा‍त्र की अष्टमी पर चौबीस खंबा देवी को...

चैत्र नवरा‍त्र की अष्टमी पर चौबीस खंबा देवी को अ‍र्पित की मदिरा की धार

-

उज्जैन / चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर गुरुवार को कलेक्टर कवींद्र कियावत ने सपत्निक चौबीस खंबा माता का पूजन कर सिंहस्थ की सफलता की कामना की। पुजारी रामबाबू के आचार्यत्व में हुई पूजा में कलेक्टर ने माता को मदिरा को भोग लगाया। इसके बाद शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों का दल ढोल-ढमाकों के साथ 40 से अधिक अन्य देवी तथा भैरव मंदिरों में पूजा के लिए रवाना हुआ।
सबसे आगे ध्वज तथा मदिरा की हांडी लेकर कोटवारों का दल चल रहा था। करीब 20 किमी लंबे पूजा मार्ग पर सतत् मंदिरा की धार लगाई गई तथा बड़ बाकुल (पूरी, भजिए) का भोग अर्पित किया गया। शासकीय दल ने विधि विधान से मंदिरों में पूजा अर्चना की। शाम को हांडी फोड़ भैरव पर नगर पूजा का समापन हुआ। शुक्रवार को महानवमी है। इस दिन देवी मंदिरों में हवन-पूजन के बाद बाड़ी (ज्वारे) विसर्जित की जाएगी। इसके साथ देवी आराधना के पर्व का समापन होगा।

हरसिद्धि में शासकीय पूजा

शक्तिपीठों में से एक हरसिद्धि मंदिर में महाअष्टमी पर दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा हुई। कलेक्टर कवींद्र कियावत ने माता को शृंगार सामग्री अर्पित कर परंपरागत पूजा की। एसडीएम क्षितिज शर्मा, तहसीलदार संजय शर्मा मौजूद थे।

Latest news

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

ट्रांसजेंडर अधिकारों पर कार्यशाला संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 17 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों...

19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 29 लाख के इनामी 10 माओवादी भी शामिल

बीजापुर। साउथ बस्तर डिविजन और पामेड़ एरिया कमिटी से जुड़े 19 नक्सलियों ने...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!