Advertisement Carousel

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रोड्यूसर्स को इलेक्शन कमीशन ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली / भारी विरोध के बाद चुनाव आयोग ने फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के 4 निर्माताओं को नोटिस भेजा है। ज्ञात हो कि कांग्रेस और सीपीएम ने फिल्म की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा था कि यह राजनीतिक इरादे से रिलीज किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इससे पहले फिल्म के पोस्टर को लेकर चुनाव आयोग ने दो समाचार पत्रों को नोटिस भेजा था।

बता दें कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म को ठीक चुनाव के पहले रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि ये एक तरह से मोदी को हीरो दिखाने के लिए प्रचार का माध्यम है। इसी के चलते पोस्टर प्रकाशित करने के लिए ईसी ने 20 मार्च को समाचार पत्रों को भी नोटिस भेजा था।ज्ञात हो कि देश में पहले चरण का मतदान 11 अप्रेल से है और फिल्म रिलीज की डेट 5 अप्रेल घोषित की गई है। जिस पर कई दलों ने मिलकर हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है।

error: Content is protected !!