Advertisement Carousel

रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की घोषणा

रायपुर – रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस सूची में नए और पुराने पार्षदों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे सहित कई अनुभवी पार्षदों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम में कुल 14 विभाग बनाए गए हैं, जिनके लिए अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। MIC में नियुक्त सभी सदस्यों को उनके विभागों के अनुसार कार्यभार सौंपा गया है।

मेयर इन काउंसिल के 14 सदस्य और उनके विभाग

  1. दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग
  2. डॉ. अनामिका सिंह – सामान्य प्रशासन
  3. मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
  4. मनोज अवतार बगल – राजस्व
  5. संतोष साहू – जल कार्य विभाग
  6. गायत्री चन्द्राकार – लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग
  7. सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
  8. महेंद्र खोडियार – वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग
  9. खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
  10. सरिता दुबे – महिला एवं बाल विकास
  11. संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
  12. अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग
  13. नंद किशोर साहू – खेलकूद एवं युवा कल्याण
  14. भोला साहू – पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि MIC सदस्यों का चयन नगर निगम के सुचारू संचालन और शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया है। MIC के सभी सदस्य अपने-अपने विभागों के कार्यों का संचालन एवं मॉनिटरिंग करेंगे।

error: Content is protected !!