नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व भारत ने अभूतपूर्व सिद्धी हासिल कर ली है. स्पेस पावर के रूप में भारत ने अपना नाम दर्ज करा लिया है. अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धी प्राप्त की है. यह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है. हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेस में 300 किमी दूर एलईओ ऑरबिट को मार गिराया है. यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था. इसे ए सेट मिसाइट द्वारा तीन मिनट में मार गिराया गया. मिशन शक्ति अत्यंत कठिन ऑपरेशन था.
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अत्यंत कठिन ऑपरेशन था. भारत ने मिशन शक्ति को तीन मिनट में पूरा किया. एंटी सैटेलाइट ए सेट मिसाइल भारत की विकास यात्रा की दृष्टि से देश को नई दिशा देगा. यह किसी देश के विरुद्ध नहीं था. यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्लंघन नहीं करता है. हम आधुनिक तकनीक का उपयोग देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया है. एक मजबूत भारत का होना बेहद जरूरी है. हमारा मकसद युद्ध का माहौल बनाना नहीं है.
प्रधानमंत्री ने कहा भारत का मिशन कामयाब हुआ. भारत ने अंतरिक्ष में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एक कुलीन अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपना नाम दर्ज किया है. हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर LEO (Low Earth Orbit) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है.ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मार गिराया गया है. प्रधानमंत्री ने बताया कि 30 भारत ने 30 सेकेंड में सैटेलाइट मार गिराया. मोदी ने कहा कि इसके लिए मिशन शक्ति के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं. मोदी ने कहा कि मिशन शक्ति 3 मिनट में कामयाब हो गया. पीएम ने कहा कि हमने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मिशन को नहीं तोड़ा. पीएम मोदी ने जानकारी दी कि 300 किलोमीटर दूरी से लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया.
इससे पहले सुबह 11.23 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कहा था, मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं राष्ट्र के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा. टेलीविजन, रेडियो या सोशल मीडिया पर मेरा संदेश सुनें.
पीएम ने क्या कहा-देखें एक नजर में …..
- भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बना।
- कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है।
- इससे पहले सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास थी ये ताकत
- ये लक्ष्य 300 किलोमीटर दूर था।
- मिशन ‘शक्ति’ के तहत ऑपरेश पूरा
- सिर्फ 3 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन।
- भारत में ही निर्मित ए सैट मिसाइल से मिली कामयाबी।
- भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
- हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व
- ए-सैट मिसाइल भारत को सुरक्षा की दृष्टि से नई मजबूती देगी
- हमारी अंतरिक्ष क्षमता किसी के विरुद्ध नहीं है
- डीआरडीओ को बधाई देता हूं
- हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध नहीं
- अंतरिक्ष में भारत की प्रगति अहम है
- देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा
- अपने लोगों की कर्मठता और योग्यता पर पूरा भरोसा
