Advertisement Carousel

सिद्दीकी बने विधायक डॉ. विनय के जन सम्पर्क अधिकारी, डॉ विनय ने नियुक्ति पत्र देकर किया अधिकृत

कोरिया चिरमिरी / मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने चिरमिरी के युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार ए. बी. सिद्दीकी को अपना जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया है ।

आज शनिवार को विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपने गोदरीपारा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार ए. बी. सिद्दीकी को नियुक्तिपत्र देते हुए इसकी औपचारिक घोषणा की ।

इस दौरान वहां रमेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन, रामराव, शशिधर जायसवाल, दुर्गा प्रसाद केशरवानी (अल्लू), गोपाल द्विवेदी, राजू सलीम, आकाश बरनवाल, योगेश साहू, दीपक साहू, रवि राउत, विशाल, अरुण विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोग अवस्थित थे ।

ज्ञात हो कि पत्रकार ए. बी. सिद्दीकी पिछले लगभग सात वर्षों से डॉ. विनय जायसवाल के कार्यक्रमो को कव्हर करते रहे है । बीते विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने डॉ. विनय जायसवाल के चुनाव प्रचार अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे देखते हुए विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने उन्हें अपना जन सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है । पत्रकार सिद्दीकी अब डॉ. विनय जायसवाल के जन संपर्क से संबंधित सभी कार्यो को देखेंगे । इसके साथ ही डॉ. विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा के सभी विभागों से संबंधित जानकारी जनसंपर्क अधिकारी ए. बी.सिद्दीकी को उनके मोबाइल नंबर- 8982116789 में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ।

error: Content is protected !!