00 राहुल गांघी की महत्वाकांक्षी योजना न्याय पर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता होटल अलविना में सम्पन्न
कोरिया चिरमिरी / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पेश की गई “न्याय” योजना विश्व की अनूठी योजना है । यदि हमारी सरकार केंद्र में आती है तो इस योजना को लागू किया जाएगा । इस योजना का लाभ देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को मिलेगा।
उपरोक्त बाते मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने हल्दीबाड़ी के होटल अलविना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही । डॉ. विनय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर हमने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया, धान खरीदी का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपये किया और बिजली बिल हाफ किया । हमारी सरकार मोदी जी की तरह नही है जो 15 लाख रुपये गरीबो के खाते में देने की बात कर उसे भूल जाये ।
गुरुवार को चिरमिरी के होटल अलवीना में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह के तत्वाधान में प्रेसवार्ता सम्पन्न हुई।
उपरोक्त प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि बीते 25 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की देश में सरकार बनती है तो भारत के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों जिनकी आय महीने में 12 हज़ार से कम है ऐसे परिवारों को सालाना 72 हज़ार यानी प्रत्येक माह में छः हज़ार की आर्थिक मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस तक पहुँचने के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार में आने पर देश की 20 फ़ीसदी निर्धन परिवारों को 72 हज़ार रुपये सालाना की मदद की जाएगी। डॉ.विनय ने आगे कहा कि यह योजना महिला केंद्रित होगी। इसके तहत पैसा परिवार की गृहणी के खाते में ही जमा कराया जाएगा। इसके आलावा ग़रीबी को दूसरी अन्य योजनाओ से मिलने वाली राशि बंद नहीं कि जाएगी। बल्कि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ाकर न्याय योजना को लागू किया जाएगा। भाजपा ने तो ग़रीबो को खत्म करने का काम किया है। लेकिन हम ग़रीबी को खत्म करेंगे।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष शुभाष कश्यप, ज़िला प्रवक्ता प्रमोद सिंह, प्रदीप प्रधान, विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन, रामअवतार अलगमकर, वरुण शर्मा, रज्ज़ाक खान, गोपाल द्विवेदी, दीपक साहू, योगेश साहू, राहुल मलिक, व अन्य मौजूद रहे।

