Advertisement Carousel

गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार स्पष्ट रूप से दिखा टाइगर…कैमरे में हुआ कैद टाइगर…VIDEO

कोरिया जिले के सोनहत जनपद के सीईओ और महिला एसडीएम गुरुवार की रात रामगढ़ क्षेत्र से निर्वाचन कार्य के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनके वाहन के सामने अचानक बाघ आ गया। वह वाहन के आगे-आगे चलने लगा। यह देख दोनों अधिकारियों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद बाघ जंगल में घुस गया। इस घटना का वीडियो अधिकारियों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया।
आपको बता दे कि गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार स्पष्ट रूप से टाइगर देखा गया।

कोरिया जिले के सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय एवं एसडीएम सोनहत सुश्री सुमन राज को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में अचानक टाइगर का सामना करना पड़ गया। टाइगर बीच रास्ते पर गाड़ी के आगे-आगे 100 मीटर तक चलता रहा। फिर वाहन की लाइट के कारण वह जंगल में की ओर चला गया।

error: Content is protected !!