Advertisement Carousel

बस कुछ दिन और फिर 6 जनवरी को होगा चिरमिरी के महापौर, सभापति के साथ 4 अपील समिति के सदस्यों का चुनाव

कोरिया / 06 जनवरी को चिरमिरी नगर पालिक निगम के महापौर व सभापति के साथ ही अपील समिति के चार सदस्यों का चुनाव होगा । चुनाव की पूरी प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी ।

छतीसगढ़ नगर पालिक निगम की धारा- 1998 के नियम- 4 के तहत महापौर व अध्यक्ष (सभापति) तथा अधिनियम 1956 की धारा-403 (4) के तहत अपील समिति के 04 सदस्य निगम के आयुक्त के पास 06 जनवरी की सुबह 11.00 से 11.50 तक अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे । नामांकन पत्र प्राप्त होने के बाद दोपहर 12.00 बजे से पीठासीन अधिकारी कलेक्टर कोरिया अपनी कार्यवाही प्रारम्भ करेंगे । नामांकनों की संवीक्षा दोपहर 12.00 बजे से 12.30 तक होगी । नाम वापस लेने का समय दोपहर 12.30 बजे से 01.00 बजे तक रखा गया है । नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की घोषणा दोपहर 1.10 बजे से 1.30 बजे तक की जाएगी।

चुनाव निर्विरोध होने की स्थिति में महापौर, अध्यक्ष व अपील समिति के चार सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा दोपहर 1.30 बजे से 1.45 बजे तक की जाएगी । आवश्यक होने पर महापौर के लिए दोपहर 2.00 से 2.30, अध्यक्ष के लिए 2.35 से 3.05 तथा अपील समिति के चारो सदस्य पद के लिए 3.10 से 3.40 बजे मतदान कराया जाएगा । मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और उसके तुरन्त बाद निर्वाचन परिणाम घोषित किया जाएगा ।

आपको बता दे कि निगम की 40 सीटो में 24 कांग्रेस के पास, 13 भाजपा और 3 निर्दलीय है। विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल, बबीता सिंह के साथ अनुभवी गायत्री विरहा महापौर पद के लिए प्रबल दावेदार हैं।

इसके साथ ही 4 जनवरी को नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के पार्षदों का शपथग्रहण होगा । प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और अपील समिति के सदस्यों का होगा निर्वाचन। जिसके एसडीएम आकाश छिकारा पीठासीन अधिकारी होंगे। 7 जनवरी को तीनो नगर पंचायतो झगराखांड, नई लेदरी और खोंगापानी में होगा शपथ ग्रहण होना सुनिश्चित किया गया है।

error: Content is protected !!