Advertisement Carousel

65वि राष्ट्रीय सब जूनियर बालक बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 26 राज्यों से पहुँचे खिलाड़ी

रिपोर्ट मनोज चन्देल

राजनांदगांव / शहर में आज से 2 जनवरी तक 65वि  राष्ट्रीय सब जूनियर बालक बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस स्कूल द्वारा किया जा रहा है, वही इस स्पर्धा में 26 राज्यों एवं संस्थाओ के बालक बालिकाओ की टीम हिस्सा ले रही है। पहला मैच दिग्विजय स्टेडियम ने तमिलनाडु और कर्नाटका के बिच  खेला गया।वही यह स्पर्धा दिन और रात में खेला जा रहा है जहा पर खिलाडी अपना खले का जौहर दिखा रहे है। 

आज से 2 जनवरी तक 65 वि राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस स्कूल द्वारा किया जा रहा ,इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों से लगभग 700 खिलाडी औरकोच हिस्सा ले रहे है। राष्ट्रीय बास्केटबाल के मैच दिग्विजय स्टेडियम, मिडिल स्कूल रेवाडीह और डीपीएस स्कूल मैदान में खेला जा रहा है। वही खले में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास की व्यवस्था डीपीएस स्कूल और दिग्विजय स्टेडियम में की गई है, वही साईं सेण्टर के कोच एस राव ने कहा की यह स्पर्धा दो सालो से राजनादगांव में आयोजित की जा रही है, 2006 के बाद से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया की कोई न कोई प्रतियोगिता शहर में हो रही है और कहा की खिलाड़ियों की रुकने और खाने के आलावा अन्य सुविधा भी की गई है। साई सेण्टर के खिलाड़ियों ने प्रदेश ही नहीं देश और विदेशो में बास्केटबाल में अपनी पहचान बना चुकी है और कई खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन भी किया है।

शहर में आयोजित 65 वि राष्ट्रीय अंडर 14 बालक बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों और कोच का कहना है की आयोजकों के द्वारा सभी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और यहाँ के बास्केटबाल मैदान को बहुत अच्छा मैदान कहा और कहा की यहाँ पर टीम जित कर जाएगी।

error: Content is protected !!