Advertisement Carousel

शराब बंदी करने का वादा किया था लेकिन सारे वादे कांग्रेस ने पूरा नहीं किए – डॉ रमन सिंग

रिपोर्ट मनोज चन्देल 

राजनादगांव / प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनादगांव पहुंचे,पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित श्रीसद्गुरु कबीर चरित कथा ज्ञान -यज्ञ सप्ताह एवं सोलह सूत चौका आरती कार्यक्रम में शामिल हुए, वही इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी शामिल रहे। 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह  म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित श्रीसद्गुरु कबीर चरित कथा ज्ञान -यज्ञ सप्ताह एवं सोलह सूत चौका आरती कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा की कबीर साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला, पूर्व सीएम ने कहा की सद्गुरु कबीर के चौका आरती में शामिल होने का मौका मिला है, संत कबीर देश और दुनिया के विलक्षण संतो से थे जिन्होंने जाती पा ति और समाज को एक साथ जोड़ने का काम किया है और उनका जीवन धार्मिक पाखंड के खिलाफ रहा है और लोग कबीर वाणी का अनुसरण कर रहे है।

वही रमन सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस के एक साल पे कहा की एक साल में कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में किये वायदे नहीं निभाया है। कांग्रेस सरकार के 12 महीने में किसान त्राहि त्राहि कर रहा है कांग्रेस सरकार ने किसानो का एक एक दाना लेने का वायदा किया था। कर्ज माफ़ी की बात कही थी, बोनस देने और 10 लाख नवयुवको को 2500 हजार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी महिलाओ को शराब बंदी करने का वादा किया था लेकिन सारे वादे कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है और झूठे निकले यही कारण है की जनता के मन में आज कांग्रेस के लिए जनाक्रोश है, नगरीय चुनाव के मामले में कहा की प्रदेश में भाजपा ने अच्छा परिणाम लाया है। एनआरसी के मामले में कहा की अपवाह फ़ैलाने का काम कांग्रेस कर रही है और यही कांग्रेस का काम है, प्रदेश में सुरक्षा व्यस्व्था को लेकर रमन सिंह ने कहा की प्रदेश में पुलिस प्रशासन बेगुनाह लोगो के ऊपर दबाव में एफआईआर कर रही है, प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बिलकुल नहीं है।

error: Content is protected !!