Advertisement Carousel

नर्सरी में अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी



कोरिया/चिरमिरी । चिरमिरी के कुरासिया नर्सरी में आज सुबह एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है महिला की लाश मिलने की सूचना पर घटनास्थल में चिरमिरी पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला को पत्थर से कुचल कर हत्या की गई।मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है आरोपी में बड़ी होसियारी से पहचान छुपाने सर को बेरहमी से कुचला गया है । संभाग की डॉग स्क्वायड की टीम को सुचना दी गई है । उनकी उपस्थिति के बाद ही कुछ पाना संभव होगा ।

error: Content is protected !!