कोरिया / कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी संजय गुप्ता के बेटे श्रेयस गुप्ता ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर कोविड 19 की आवश्यक जानकारियों के लिए एक वेबसाइट तैयार की है। जिसका नाम “कोविड मुक्त भारत” रखा है इसमें इन तीनों दोस्तों के द्वारा कोविड 19 के मरीज या अन्य जनो के लिऐ इस कोविड काल मे आवश्यक जानकारी जैसे हॉस्पिटल, ऑक्सीजन की उपलब्धता, कोविड-19 के मरीजों को एंबुलेंस सुविधा, जैसी कई जानकारियां इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। जिससे कोविड-19 से ग्रसित मरीज जानकारी निकाल कर अपना या अन्य किसी का इलाज करा सके।
श्रेयस गुप्ता ने बताया कि इस समय देश में कोरोना वायरस महामारी काफी तेजी से फैल रहा है और पूरा देश परेशान है इसी परेशानी को देखते हुए हमने सोचा कि कैसे हम लोगों की मदद कर सकते हैं जिसे देखते हुए मैं और मेरे दोस्तों ने एक ऐसी वेबसाइट बनाई है। जिसमें कोविड-19 से जुड़े इलाज संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उसमें उपलब्ध है। श्रेयस गुप्ता ने बताया कि मैं जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी नोएडा में सेकंण्ड ईयर में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा हूं मेरे साथ मेरा दोस्त वैदिक जवाहर उदयपुर व जयंत डालमिया इलाहाबाद पढ़ते हैं। हम तीनों ने मिलकर घर बैठे एक ऐसी वेबसाइट तैयार की है, जिसका नाम ” कोविड मुक्त भारत” रखा है। इस वेबसाइट में हमने कोविड-19 हॉस्पिटल, प्लाज्मा, मेडिकल, ऑक्सीजन, सहित कोरोना मरीजों तक पहुंचाने के लिए फल कहां पर और किस जगह उपलब्ध हो सकता है। यह सारी जानकारियां हम
इस वेबसाइट में साझा कर रहे हैं। प्रतिदिन मै और हमारे दोस्त इस वेबसाइट में हॉस्पिटल की जानकारी प्लाज्मा से इलाज होता है कहां पर किस तरह से इलाज जारी है। ऑक्सीजन की उपलब्धता कहां पर प्रतिदिन जुटाकर और इस वेबसाइट पर रखते हैं कोरोना से संबंधित कई जानकारियां हमने इस वेबसाइट में डाल रखी है साथ ही इस साइड में हमने एक विंडो और भी बना रखा है। जिसमें कोई भी अपने जिले की जानकारी कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारी इस वेबसाइट में साझा कर सकते हैं। ताकि उस वेबसाइट पर जाने वालों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके जिससे वह आसानी से अपना इलाज करा सकें।
तीनों दोस्तों ने इस वेबसाइट को 27 अप्रैल 2021 को बनाया है, ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी है। जिसके बाद सिर्फ 4 दिनों में 15000 लोगों ने इस वेबसाइट को सर्च किया वही 4 दिनों में कई लोगो की मदद कर सकें। इसके कई यूजर्स बन गए है इस वेबसाइट में वह सभी जानकारी डालने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि महामारी में हम किसी के इलाज में काम आ सके हमारी जानकारी किसी कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचा सके यही हमारा प्रयास है।
श्रेयस गुप्ता ने बताया इस वेबसाइट के लिए किसी भी तरह का आर्थिक भार उनपर नहीं पड़ा, साथ ही सभी जानकारियां सभी के लिए निःशुक्ल एवं उपयोगी हैं।
