कोरिया / हमारे छत्तीसगढ़ राज्य ने ऐसा भी दौर देखा हैं जब वैक्सीन की किल्लत से कई सेंटर काफी समय तक बंंद पड़े रहे। पर अब जब कि वैक्सीन सभी सेंटरों में भरपूर मात्रा में हैं तो उसे फेका जाना समझ से परे हैं।
बता दे कि एक वायल में 10 डोज होते हैं। हमारी खोजबीन में कोरिया जिला अस्पताल में कोविशिल्ड वैक्सीन के दो वायल कचरे के ढ़ेर में फेका हुआ मिला पाया गया, जिसमें करीब 4 डोज से भी ज्यादा डोज शेष हैं। हालांकि जानकारी ज्यादा वायल फेंके जाने की मिली थी लेकिन हमारे टीम के पहुचने से पहले ही कुछ वायल वहाँ से गायब थे।
बहरहाल आगे देखना यह है कि इस पूरे मामले में दोषियों पर किस तरह कार्यवाही होती हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में ड्रग इंस्पेक्टर विकास लकडा पहुँचे, जिन्होंने जांच कर मामले की जानकारी से अवगत कराने की बात कही।

