Thursday, April 10, 2025
Uncategorized कमिश्नर अलंग ने 2 कर्मचारियों को दी शो कॉज...

कमिश्नर अलंग ने 2 कर्मचारियों को दी शो कॉज नोटिस

-

बिलासपुर / बिलासपुर कमिश्नर संजय कुमार अलंग ने आज सुबह 10 बजे अपने कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को छोड़ सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये।ऑफिस नहीं पहुंचे दोनो कर्मचारी रीडर सी.के.तिवारी एवं सहायक वर्ग तीन संगीता चौहान को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं।


उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस घोषित करते हुए सवेरे 10 बजे से कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन संभाग के सभी जिलों में किया जा रहा है। कमिश्नर ने अपने कार्यालय के उपायुक्तों को सभी संभाग स्तरीय कार्यालयों का इस सिलसिले में निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्री अलंग ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को भी कार्यालयों का आर्किस्मक निरीक्षण कर राज्य शासन के आदेश का पालन सुनिश्चत करने को कहा है।

Latest news

ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरे मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म हो चुका : देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा कटाक्ष,...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!