Wednesday, March 19, 2025
Uncategorized चिंतन शिविर को बताया चिंता शिविर, श्रीलंका की राह...

चिंतन शिविर को बताया चिंता शिविर, श्रीलंका की राह पर छत्तीसगढ़, 5100 करोड़ का कर्ज ले चुकी सरकार – धरमलाल कौशिक

-

रायपुर / नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कौशिक ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार भी श्रीलंका की राह पर है। 2021 में श्रीलंका पर विदेशी कर्ज 3500 करोड़ डॉलर था। 2022 में वह बढ़कर 5100 करोड़ डॉलर हो गया है। वह किश्तें तक चुकाने में नाकाम है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी इतने ही दिनों में 5100 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।

कौशिक ने कहा, प्रदेश की आय बढ़ाने को लेकर कोई काम नहीं किये जा रहे। जमीन पर विकास के काम ठप्प पड़े हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकार लगातार कर्ज ले रही है। कौशिक का कहना था, कांग्रेस सरकार आज जो कर्ज ले रही है उससे प्रदेश का कोई उत्पादन नहीं बढ़ेगा। यह सरकार जारी रही तो छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबने से कोई नहीं बचा पाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सरकार हर जगह छत्तीसगढ़ मॉडल की बात कर रही है। असम में इस मॉडल की बात हुई, चुनाव हार गए। उत्तर प्रदेश में इस मॉडल का लागू करने का वादा किया, जनता ने सात से दो सीटों पर समेट दिया। यह मॉडल फेल हो चुका है। लोगों को भी अब इसकी हकीकत समझ में आने लगी है।

कौशिक ने उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को चिंता शिविर बताया। उन्होंने कहा, पूरे देश से कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। उनकी चिंता अस्तित्व बचाने की है। सभी जगह कांग्रेस की स्थिति खराब है। ऐसे में वे अस्तित्व बचाने की चिंता कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, यहां शिक्षा का ढांचा लगातार खराब होता जा रहा है। शिक्षक नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रचार हो रहा है। वहां स्कूलों की इमारत नहीं बन पाई। शिक्षकों की नियुक्ति तक पूरी नहीं है। कैसे शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आएगी।

Latest news

गरियाबंद के हाथबाय जंगल में जले हुए शव के टुकड़े मिले, इलाके में सनसनी

गरियाबंद। जिले के हाथबाय जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना...

सीएम विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

रायपुर 19 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली...

सचिन पायलट ने जेल में बंद कवासी लखमा से की मुलाकात, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल...
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!