कोरिया / शर्मा अस्पताल के संचालक व शहर के प्रसिद्ध डॉ राकेश शर्मा के ऊपर हुए प्राणघातक हमले के आरोपियों को कोरिया पुलिस ने धरदबोचा है व जेल दाखिल कर दिया हैं।
घटना की प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ राकेश शर्मा का खेत ग्राम चेर में है। जहाँ ट्रैक्टर ड्राईवर संतलाल से द्वारिका प्रसाद गुप्ता एवं उसकी पत्नी श्रीमती मधु गुप्ता विवाद करने लगे, जिसकी सूचना डॉक्टर को मोबाईल फोन पर प्राप्त होने पर स्थानीय थाने में शिकायत कर स्वयं दोपहर मौके पर पहुंचने पर दोनो पति पत्नी द्वारिका प्रसाद एवं मधु गुप्ता द्वारा डॉक्टर श्री शर्मा से भी विवाद किया गया। उसी दौरान द्वारिका प्रसाद, उसकी पत्नी एवं पुत्र पार्थ गुप्ता धमकी देने लगे कि हम लोग खेत जोताई नही होने देंगे। इस बीच मधु गुप्ता द्वारा विवाद करने की नियत से लपटने की कोशिश की और द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने एक हथौड़ी से निकाल कर सिर में प्रहार किया गया। जिससे सिर पर हथौड़ी से गंभीर चोट आई।
उक्त घटना के उपरांत द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मधु गुप्ता एवं पार्थ गुप्ता के विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग डॉ राकेश शर्मा द्वारा किया गया था।
पुलिस ने मामले में जांच कर व मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर डॉ राकेश शर्मा के ऊपर किए गए प्राणघातक हमले के आरोपियों को धरदबोचा है व अपराध कर 294, 506, 324, 34 कायम कर जेल दाखिल कर दिया हैं।
