Saturday, March 22, 2025
Uncategorized छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख फसल धान की कीमत में...

छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख फसल धान की कीमत में 100 रूपये प्रति क्विंटल का हुआ इजाफा, इस साल किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा

-

रायपुर / केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख फसल धान की कीमत में 100 रूपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, प्रोत्साहन राशि मिलाकर छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा।

प्रमुख फसलों के समर्थन मूल्य में इतनी वृद्धिफसल -2021 का मूल्य- 2022 का मूल्य
धान- 1940 2040
धान ग्रेड “ए’ 1960 2060
रागी 3377 3578
मक्का 1870 1962
अरहर 6300 6600
मूंग 7275 7755
उड़द 6300 6600
मूंगफली 5550 5850
सोयाबीन 3950 4300

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, “धान के समर्थन मूल्य में 100 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। हम किसानों को कई फसलों के लिए नौ हजार प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देते हैं। इस‌ राशि को मिलाकर अब छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल धान का 2640 रूपये मिलेगा। लेकिन समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोत्तरी बहुत कम है।’ मुख्यमंत्री ने लिखा, “केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया‌ था लेकिन समर्थन मूल्य में सिर्फ 100 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल, बीज, दवा और खाद सबकी कीमतें बढ़ने से कृषि का लागत मूल्य बहुत बढ़ा है। समर्थन मूल्य कम से कम दो सौ रूपये बढ़ना चाहिए।’

कृषि विभाग ने इस साल प्रदेश के 48 लाख हेक्टेयर खेतों में खरीफ की फसल लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें 33 लाख 64 हजार हेक्टेयर में केवल धान लगाया जाना है। मक्का, कोदो-कुटकी, रागी, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, मूंगफली, तिल, सोयाबीन, भी बड़े क्षेत्र में बोया जाना है।

छत्तीसगढ़ में सरकार ने खरीफ सीजन 2021-21 में 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। यह पिछले 21 वर्षों में हुई सबसे बड़ी खरीदी थी। इस धान को 21 लाख 77 हजार से अधिक किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचा था। इसके एवज में उन्हें 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान मिला है।

छत्तीसगढ़ में सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा 9 हजार रुपए प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देती है। इससे किसानों को पिछले साल प्रति क्विंटल 2540 रुपया धान का दाम मिला था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया। बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, धान के मूल्य में पिछले साल की तुलना में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके बाद धान की एमएसपी बढ़कर 1 हजार 940 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 2 हजार 40 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। धान की “ए’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1 हजार 960 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार 060 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

Latest news

14 महिला माओवादी समेत 26 ढेर, डीआरजी जवान शहीद, हुई शिनाख्त

बीजापुर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ बीजापुर, 21 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 30 ढेर, विकास की नई राह खुली – विजय शर्मा

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: 30 नक्सली ढेर, गारपा में 25 साल बाद फिर लगा बाजार

एचडीएफसी बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर ने की लाखों की हेराफेरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, 20 मार्च – रायपुर पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले...

छत्तीसगढ़ में बाघों की घटती संख्या पर सांसद बृजमोहन चिंतित, टाइगर रिजर्व विस्तार की मांग

बाघ सहित वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाए...
- Advertisement -

शाहरुख खान और बड़ी कंपनियों के खिलाफ रायपुर सिविल कोर्ट में मामला दर्ज

रायपुर, छत्तीसगढ़ – अभिनेता शाहरुख खान और कई नामी कंपनियों के खिलाफ रायपुर...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!