Advertisement Carousel

एशियाई शहरों के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर

देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों ने शहरी जनजीवन में सुधार का दिया मंत्र

दिल्ली / देश की राजधानी नई दिल्ली में अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान (AIILSG) द्वारा 5 से 7 अप्रैल तक 6वें एशियाई शहरों के शिखर सम्मेलन और महापौरों के फोरम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजिन में सम्मिलित होने के लिए रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर भी पहुंचे।

इस दौरान महापौर एजाज़ ढेबर ने शहरी जनजीवन को बेहतर बनाने के लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न देशों से आए मेहमानों से मुलाकात भी की।

सम्मेलन का विषय ‘समावेशी और लचीला शहर’ है। शिखर सम्मेलन का मुख्य सत्र 6-7 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जा रहा है। सहयोग और सामूहिक कार्यों के साथ एक बेहतर शहरी भविष्य बनाने और पूरे एशिया प्रशांत के शहरों को शामिल करने का इरादा रखते हुए, इस संस्करण से शिखर सम्मेलन का नाम बदलकर एशियाई शहरों का शिखर सम्मेलन कर दिया गया है। शिखर सम्मेलन में एशिया के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व है। अंतिम दिन दिल्ली घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जिसे शहर के प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!