Advertisement Carousel

विष्णुदेव साय की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक पर सियासत गरमाया,, उठे कई सवाल,,जाने पूरा मामला

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक पर सियासत भी गरमा गयी है। कांग्रेस ने जहां इसे गंभीर मानते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि मुख्यमंत्री निवास में पिस्टल लेकर घुसना सुरक्षा में गंभीर लापरवाही है। हालांकि इस मामले को विपक्ष सदन में उठा नहीं सका, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रति सुरक्षा का घेरा मजबूत हो, कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति बनी तो निश्चित रूप से विरोध किया जायेगा। .

इधर, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि CM सिक्योरिटी में एक युवक पिस्तौल लेकर मिलने जाता है यह बड़ा दुर्भाग्यजनक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर सुरक्षित नहीं है तो यह सरकार आम जनता को कैसे सुरक्षित रहैगी।हम लोग शुरू से कहते आ रहे हैं जब से सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार में अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। घटनाएं लगातार बढ़ रही है लूट हत्या डकैती हिंसक वारदात लगातार बढ़ी हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री से मिलने युवक पिस्तौल लेकर चला जाता है तो सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है और प्रदेश कितना सुरक्षित है। बैज ने कहा कि प्रदेश सरकार सुरक्षा देने में आम जनता को पूरी तरीके से असफल साबित हो रही है। अब सरकार खुद की ही सुरक्षा में भी नाकाम साबित हो रही है। इस तरह की घटनाएं नहीं होना चाहिए इसकी में कड़ी निंदा करता हूं।

इधर, कांग्रेस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दीपक बैज के पास काम नहीं है। सीएम तो सुरक्षित हैं, कांग्रेस सुरक्षित है या नहीं? उनके घर से लोग छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं। सभी बीजेपी की ओर भाग रहे हैं। गांधी परिवार के लाडले थोड़ी है जो सारी सुरक्षा खुद के पीछे लगा दें। जो मुखिया खुद का घर नहीं संभाल पा रहा वह दूसरों पर आरोप लगाए अच्छा नहीं लगता।

error: Content is protected !!