Advertisement Carousel

CM साय का ट्वीट, लिखा…पूरी की सभी प्रमुख गारंटी ,चहुंओर फैली समृद्धि और खुशहाली…

रायपुर : आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज हमारी सरकार ने सुशासन के सौ दिन पूरे कर लिए हैं। इन सौ दिनों में हमने चुनाव के पहले जो प्रमुख गारंटी जनता को दी थी, उसे सरकार बनने के बाद तत्काल अमल पर लाना शुरू किया और सर्वप्रथम प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की राशि जारी करते हुए गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, आदिवासी, कर्मचारी सबका ध्यान रखा और सबकी उम्मीदों का मान रखते हुए प्रमुख गारंटियों को पूरा किया। साथियों ये तो बस शुरुआत है सुशासन की, आगे भी हम प्रदेश को सुशासन के रास्ते पर चलकर विकसित बनाएंगे, तरक्की और समृद्धि के नए आयाम गढ़ेंगे। 3 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए दिन-रात काम करेगी हमारी सरकार।

error: Content is protected !!