Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में फहराया देश का सबसे...

मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

-

00 देश की आन-बान और शान का प्रतीक है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा -डॉ. रमन सिंह
रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर के तेलाबांधा तालाब परिसर (मैरीन ड्राइव) में हजारों नागरिकों की उपस्थिति में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
डॉ. सिंह ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की आन-बान और शान का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य की तेजी से हो रही तरक्की का प्रतीक है। डॉ. सिंह ने कहा – आजादी के आंदोलन में हजारों देशभक्तों ने भारत माता की मुक्ति के लिए इसी तिरंगे से प्रेरणा लेकर कठिन संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा शान से तभी फहराएगा जब गरीब से गरीब व्यक्ति को भी उसका अधिकार मिलेगा । राज्य सरकार लोगों के स्वाभिमान की रक्षा और गरीबों को उनका हक देने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बी.एस.यू.पी. योजना के अंतर्गत लगभग 29.05 करोड़ रुपए की लागत से गरीब परिवारों के लिए निर्मित 760 मकानों और लगभग 89 लाख रुपए की लागत से राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में नव-निर्मित स्कवैश कोर्ट का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद रमेश बैस ने की। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय विकास मंत्री अमर अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष देवजी भाई पटेल, विधायक द्वय श्रीचंद सुंदरानी और सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव आर.पी. मंडल, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. रोहित यादव और कलेक्टर ओ.पी. चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मैरीन ड्राईव में यह तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा———–
यह 82 मीटर ऊंचे पोल पर फहराया गया है। इसका आकार 150ग् 70 फीट और 60 किलो वजनी है।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!