Tuesday, April 22, 2025
Uncategorized चाय बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर, महिला झुलसी...

चाय बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर, महिला झुलसी…

-

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शुक्रवार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से महिला झुलस गई। आगजनी की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र में एक महिला ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू किया। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग पूरे घर में फैल गया। तुरंत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में गीला कपड़ा बांध कर और उस पर मिट्टी डाल कर आग को नियंत्रित किया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest news

सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन...

25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!