Tuesday, April 29, 2025
बड़ी खबर सत्ता जाने से कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट, बलौदाबाजार की...

सत्ता जाने से कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट, बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस कर रही राजनीति : अरुण साव

-

रायपुर।कांग्रेस जांच दल के बलौदाबाजार घटना स्थल जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस बलौदाबाजार जैसी घटना पर भी राजनीति कर रही है। यह बेहद शर्मनाक है। जबकि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले कलेक्टर-एसपी को हटाया गया, फिर दोनों को सस्पेंड किया गया। मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, धरना स्थल में कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इन नेताओं का वहां क्या काम था? दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है।

साव ने कहा कि, सत्ता जाने के बाद कांग्रेस नेताओं में भारी बौखलाहट है। ये लोग अपनी राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, इसे जनता जान चुकी है। वहीं सरकार पूरी तरह से सजग है, छत्तीसगढ़ में किसी भी कीमत पर अराजकता और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, सरकार ने बलौदाबाजार घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जांच करेगी और 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। सरकार छत्तीसगढ़ की शांति और कानून व्यवस्था के लिए पूरी तरह से सजग है।

Latest news

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...
- Advertisement -

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी की दिशा में नए प्रतिमान गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

राजभवन में फर्जीवाड़ा करने वाला महामंडलेश्वर 5 साल बाद गिरफ्तार

पूर्व राज्यपाल के लेटरहेड पर किए थे फर्जी आदेश...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!