Advertisement Carousel

गैर मर्दों से बात करता देख पति को आया गुस्सा, फावड़े से मारकर पत्नी की कर दी हत्या…

कोरबा। जिले के कोरबी थाना इलाके में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में मंगलवार देर शाम बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई (32 वर्षीय) पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के उतार दिया।

बताया जा रहा है कि पति देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया। जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!