Thursday, February 6, 2025
बड़ी खबर 31 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, पहले...

31 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

-

नई दिल्ली।संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा।

 सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। मंगलवार को जारी संसदीय बुलेटिन के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार, 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगामी सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की थी। इस दौरान किरेन रिजिजू ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया था।

रिजिजू ने कहा था कि पिछले दो सत्रों में संसद में काफी हंगामा हुआ, जिससे हमारी संसद की छवि खराब हुई। मैं विपक्षी नेताओं और अन्य सांसदों से अपील करना चाहता हूं कि वे सत्र के दौरान संसद में चर्चा में हिस्सा लें और चर्चा करें। अगर विपक्ष संसद को चलने दे, तो चर्चा आसानी से हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

दो-तीन दिनों में किसानों को जारी कर देंगे धान की अंतर की राशि-मुख्यमंत्री

अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भाजपा का थीम सॉन्ग केवल एक गीत नहीं है; यह हमारे मिशन और विजन का प्रतीक है : संजय श्रीवास्तव

*एकात्म परिसर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च,अन्य...

कांग्रेस ने जारी किया “जन घोषणा पत्र”, नगर निकाय चुनावों के लिए किए बड़े वादे

रायपुर। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर अपना "जन घोषणा पत्र" जारी...
- Advertisement -

भाजपा ने महासमुंद जिले में 29 बागी कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने...

एसईसीएल की नोटिस से डरने की जरुरत नहीं, अभी आपका डॉ. विनय जिन्दा

काम करने वाले व्यक्ति को पद की जरुरत नहीं. डॉ.विनय को संगठन ने टिकट दिया. डॉ.महंत…

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!