Advertisement Carousel

वार्ड 18 में भाजपा का परचम, पूनम सोलंकी बनीं ‘बिना बैलेट’ वाली पार्षद!

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत का ऐसा ‘सिक्सर’ मारा कि विपक्ष को खेल शुरू होने से पहले ही ‘पवेलियन’ लौटना पड़ा! वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है, क्योंकि कांग्रेस की उम्मीदवार शीला साहू ने मैदान छोड़ दिया।

मतदान से पहले ही भाजपा का विजय जुलूस!
चुनावों में जहां आमतौर पर पसीना बहता है, प्रचार की धूम मचती है और वोटिंग का रोमांच चरम पर होता है, वहीं वार्ड 18 में भाजपा ने बगैर किसी टेंशन के सीट कब्जा कर ली। पूनम सोलंकी को जीत की ट्रॉफी बिना ‘मैच’ खेले ही मिल गई!

वार्ड 18: भाजपा का ‘अजेय किला’
यह वार्ड भाजपा का गढ़ माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि सोलंकी परिवार यहां लगातार चार बार पार्षद रह चुका है, और अब एक बार फिर पूनम सोलंकी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर इस परंपरा को कायम रखा है।

भाजपा में जश्न का माहौल!
भाजपा खेमा इस ‘वॉकओवर’ से गदगद है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, और पूनम सोलंकी का कहना है कि यह जीत जनता के विश्वास का नतीजा है। उधर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस जीत को भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रतीक बताया।

क्या कांग्रेस के लिए यह खतरे की घंटी?
विपक्ष के लिए यह हार एक बड़ा झटका है। कांग्रेस प्रत्याशी का मैदान छोड़ना क्या केवल रणनीतिक फैसला था, या फिर जनता का रुझान देखकर लिया गया कदम? यह सवाल अब राजनीतिक गलियारों में गूंज रहा है।

कुल मिलाकर, रायगढ़ के इस वार्ड में भाजपा ने “बिना बैलेट, सीधी सीट” वाली जीत हासिल कर ली है!

error: Content is protected !!